Indian farm worker Dies in Italy: समय पर मेडिकल मदद न मिलने से इटली में भारतीय श्रमिक की मौत

Published On

Indian farm worker Dies in Italy: रोम (एजेंसी)। इटली में खतों में काम करने वाले एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पीड़ित को कथित तौर पर एक दुर्घटना के बाद सड़क किनारे छोड़ दिया गया, जिसमें उसका हाथ कट गया और पैर कुचल गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को रोम के पास लाजियो में सब्जी के खेत में काम करते समय भारतीय मजदूर भारी मशीनरी की चपेट में आकर घायल हो गया। Italy News

30 वर्षीय शख्स लगभग दो साल से इटली में एक अनिर्दिष्ट प्रवासी के रूप में रह रहा था और काम कर रहा था। इतालवी मीडिया के अनुसार नियोक्ता एंटोनेलो लोवेटो ने शख्स और उनकी पत्नी को एक वैन में लाद दिया और कटे हुए हाथ को फलों के डिब्बे में रखकर उनके घर के पास सड़क के किनारे छोड़ दिया। डेढ़ घंटे बाद तक उस शख्स चिकित्सा सहायता नहीं पहुंची। बाद में उसे रोम के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। Italy News

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जिस क्षेत्र में सिंह काम करते थे, वह बड़े कृषि फार्मों का इलाका है और काफी संख्या पंजाबी और सिख रहते हैं, जिनमें से कई खेत श्रमिक के रूप में काम करते हैं। लोवेटो अब आपराधिक लापरवाही और हत्या के लिए जांच के दायरे में हैं। लोवेटो के पिता ने इतालवी मीडिया को बताया, ‘‘मेरे बेटे ने सिंह से कहा था कि वह मशीनरी के पास न जाए, लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी।’’ Italy News

Haryana CM Disburses Compensation: हरियाणा सरकार की किसानों को बड़ी राहत! खातों में पहुँचाया 135 करोड़…

About The Author

Related Posts