Alien News: एलियन को लेकर इसरो चीफ ने किया बड़ा खुलासा, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

Published On

Alien News: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने कहा कि ब्रह्मांड में निश्चित तौर पर एलियंस मौजूद हैं और हो सकता है कि उनकी सभ्यताएं तरह-तरह के विकास कर चुकी हों। वे पोडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के पोडकास्ट पर बोल रहे थे। सोमनाथ ने कहा कि एलियन उन्हें बहुत ज्यादा रोमांचित करते हैं। पॉडकास्ट के दौरान जब सोमनाथ से पूछा कि क्या हमारे ग्रह पर एलियन आ चुके हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल हो सकता है।

Haryana New Highway: हरियाणा के इन शहरों की हो गई बल्ले-बल्ले, बनेगा फोरलेन एक्सप्रेसवे, सीएम सैनी ने दी जानकारी

उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि एलियन हमारी धरती पर विजिट कर चुके हैं। लेकिन मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है। एलियन मौजूद हैं। अगर वे हमसे टेक्नोलॉजी में आगे हैं तो वे तुम्हारे पॉडकास्ट को सुन रहे होंगे।’’ आगे सोमनाथ ने कहा कि सिर्फ सौ साल पहले की बात है जब हमारी तकनीकी क्षमताएं बेहद सीमित थीं। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि जिस प्रकार हमारी सभ्यता ने पिछले कुछ वर्षों में तकनीकी तौर पर प्रगति की है, उसी तरह से ब्रह्मांड में अन्य सभ्यताएं भी अलग-अलग चरणों में हो सकती हैं। इसरो प्रमुख ने कहा, ‘‘कल्पना कीजिए कि कहीं एक सभ्यता ऐसी है जो आपसे 200 साल पीछे है, और कहीं दूसरी सभ्यता है जो आपसे 1,000 साल आगे है।’’ उनका मानना है कि विकास और प्रगति के विभिन्न स्तरों पर हो सकने वाली एलियन सभ्यताएं अपने-अपने चरणों में ब्रह्मांड में मौजूद हो सकती हैं। Alien News

उन्होंने कहा कि अत्यधिक एडवांस एलियन सभ्यताएं शायद हमें देख भी रही हों या हमारे आस-पास उपस्थित भी हों, परंतु उनके स्तर की प्रगति हमारे वर्तमान विज्ञान और तकनीकी क्षमता से परे हो सकती है। उन्होंने कहा कि 1,000 साल अधिक प्रगति कर चुकी एलियन प्रणालियां हमेशा से यहां रही होंगी।

About The Author

Related Posts