चीनी रणनीति की हकीकत पर पर्दा डालना संभव नहीं : राहुल

Published On

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सीमा पर चीन की रणनीतिक तैयारी की हकीकत को मीडिया रणनीति के माध्यम से पर्दा डालकर कम नहीं किया जा सकता। गांधी ने ट्वीट किया, “ चीन की भू राजनीतिक रणनीति की हकीकत का मुकाबला पीआर संचालित मीडिया रणनीति से नहीं किया जा सकता है। यही साधारण बात भारत सरकार का संचालन करने वालो की समझ नही आ रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने डोकलाम क्षेत्र में चीनी सेना के निर्माण कार्य की एक सेटेलाइट तस्वीर भी पोस्ट की है और कहा है कि चीन की यह रणनीति भारत के लिए खतरा है और ठोस रणनीति के बिना से कम नही किया जा सकरा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts