अलविदा सूरमा भोपाली/ जावडेकर ने जगदीप के निधन पर जताया शोक
Published On
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बालीवुड के हास्य अभिनय के सम्राट जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार,दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जतायी है। शोले फिल्म के सूरमा भोपाली के नाम से ख्यातिलब्ध जगदीप का बीती रात 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जावडेकर ने जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गुरुवार को ट्वीट किया, ‘सूरमा भोपाली जैसे अद्भुत अभिनय करने वाले दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जगदीप के निधन के समाचार से अत्यंत दु:ख हुआ । उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदना। ॐ शांति।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।