न्यायमूर्ति राव तेलंगाना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Published On

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति पोनुगोती नवीन राव को इसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। यमूर्ति राव आज ही सेवानिवृत्ति हो जायेंगे और उनकी जगह न्यायमूर्ति अभिनंद कुमार शाविलि उनकी जगह न्यायाधीश बनेंगे। द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। (President Draupadi Murmu)

अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति राव की शुक्रवार की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिनंद कुमार शाविलि उनकी जगह लेंगे। न्यायमूर्ति शाविलि के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की घोषणा इसी अधिसूचना में की गई है। गौरतलब है कि तेलंगाना के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां को पदोन्नत कर शीर्ष न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (President Draupadi Murmu)

About The Author

Related Posts