कुल्लू: वैन खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत

Published On

शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले (Kullu HP) में रोहतांग दर्रें के निकट राहनी नाला में वीरवार को सुबह एक वैन के आज सुबह सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार 13 में से 11 लोगों की मौत हो गई।

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। वैन में सवार लोग चम्बा जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्यों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की मनाली से राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची तथा हताहतों को खाई से निकाल कर ऊपर लाया गया।

मृतकों में से नौ की शिनाख्त कल्पना(21), आयुष्मान(2), मोनिका(23), नक्श(डेढ़ वर्ष), मुकेश कुमार(29), प्रेम राज (40),धर्म सिंह(30), कुंजी उर्फ भोली(7), मीना(37)के रूप में की गई है। दो अन्यों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री ने 11 लोगों की असामयिक मौत पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि राज्य सरकार नियमानुसार मृतकों के आश्रितों को उचित आर्थिक मदद मुहैया कराएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

 

About The Author

Related Posts