इंदौर चिड़ियाघर के शेर सुल्तान ने तोड़ा दम

Published On

चिड़ियाघर(Indore Zoo)प्रभारी डॉ उत्तम यादव का बखान

इंदौर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के इंदौर के कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय (Indore Zoo)में एक शेर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने बताया कि 14 माह के शेर सुल्तान को बीते कुछ दिनों से चलने में दिक्कत थी।

जांच में उसे पिछले पैरों वाले हिस्से में लकवा पाया गया। बुधवार सुबह सुल्तान के अपने पिंजरे में गिरने और खड़ा होने पर कांपने के बारे में सूचना मिली।

विशेषज्ञ डॉक्टर के परामर्श से पता चला कि ये हार्ट ब्लॉकेज जैसी स्थिति है। उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल कर उसकी शल्य क्रिया की जा रही थी, लेकिन इसी बीच सुल्तान ने दम तोड़ दिया। यादव ने बताया कि सुल्तान की मौत के वास्तविक कारण पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts