भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास वीर गार्डियन संपन्न

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच करीब दो सप्ताह तक चला सैन्य अभ्यास वीर गार्डियन 2023 गुरूवार को जापान में संपन्न हो गया जिसमें दोनों वायु सेनाओं के जांबाजों ने हवाई रण कौशल के साथ साथ सर्वोत्तम रणनीति और अनुभव भी साझा किये। वायु सेना के अनुसार दोनों देशों के बीच अपनी तरह का यह पहला सैन्य अभ्यास था। जापान की ओर से लड़ाकू विमानों एफ-2 और एफ-15 ने अभ्यास में हिस्सा लिया जबकि भारत की ओर से सुखोई-30 लड़ाकू विमान और हवा में ईंधन भरने की क्षमता से लैस आईएल-78 विमान तथा सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान ने अपने जौहर दिखाये।

यह भी पढ़ें:– हर क्षेत्र के व्यापक विकास से एक साल में कोहिनूर की तरह चमकेगा पंजाब: मान

दोनों वायु सेनाओं ने इस दौरान विभिन्न तरह के अभियानों के लिए जटिल और व्यापक हवाई करतबबाजी दिखाते हुए अभ्यास किया। दोनों ने हवाई रक्षा मिशन के लिए संयुक्त रूप से योजना और रणनीति बनायी। दोनों वायुसेनाओं के वायुसेना कर्मियों ने एक दूसरे के लड़ाकू विमानों में उडान भरी और एक दूसरे के साथ तालमेल को मजबूत किया। दोनों के बीच संवाद कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts