अडानी को गिरफ्तारी से बचा रही है मोदी सरकार: राहुल गांधी

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उद्योगपति अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है। गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा‘जाहिर है, अडानी उन पर लगे आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हम कह रहे हैं। उन्होंने कहा ‘सैकड़ों लोगों को मामूली आरोपों के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है। अडानी पर अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये का आरोप लगाया गया है। उन्हें जेल में होना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts