मोदी चुनिंदा उद्योगपतियों के चौकीदार : राहुल गांधी

Published On

जनता दूसरा मौका नहीं देगी

सुपौल (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश की चौकीदारी करने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वास्तव में अनिल अंबानी समेत कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के चौकीदार है इसलिए जनता ने उन्हें ड्यूटी से हटाने का मन बना लिया है। गांधी ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत रंजन के पक्ष में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोग चौकीदार की सच्चाई जानने लगे हैं और उन्हें ड्यूटी से हटाने का मन बना लिया है। मोदीजी कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन हिंदुस्तान की जनता उन्हें इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि जब भी राफेल सौदे की जांच होगी तो देश के चौकीदार और अनिल अंबानी जेल जाएंगे।

पीएम मोदी ने अनिल अंबानी जैसे धन कुबेरों की चौकीदारी की

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यह चौकीदार देश का नहीं बल्कि अनिल अंबानी की चौकीदारी करता है। अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये दे दिये। वहीं, 15 अमीरों के साढ़े पांच लाख करोड़ माफ कर दिये। जीएसटी यानि गब्बर सिंह टैक्स और नोटबंदी जैसे फैसले लेकर देश के साथ अन्याय किया। मोदीजी ने 2014 के चुनाव में पूरे देश की चौकीदारी करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने सिर्फ विजय माल्या, नीरव मोदी, अनिल अंबानी जैसे धन कुबेरों की चौकीदारी की।

 

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts