मध्यप्रदेश के मझौली में रामनाम की वर्षा

Published On

जरूरतमंदों को कम्बल वितरित कर मनाया पावन अवतार माह भंडारा

मझौली (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को मध्य प्रदेश के मझौली ब्लॉक में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह का भंडारा मनाया गया। भव्य आयोजन के साथ मनाए गए इस भंडारे के दौरान मध्य प्रदेश के 45 मेंबर जिम्मेवारों व ब्लॉक के सभी जिम्मेवारों समेत समस्त साध-संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मानवता भलाई के कार्यों को ध्यान में रखते हुए इस विशेष नामचर्चा के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को गर्म कम्बल वितरित किए गए। साथ ही सभी जिम्मेवारों और समस्त साध-संगत ने हाथ खड़े कर पूज्य पिताजी के पावन वचनों पर एकजुटता से बने रहने का प्रण लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts