प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे चंडीगढ़

Published On

केंद्र का बादल के सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक, गुरुवार को अंत्येष्टि

चंडीगढ़। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) ( Prakash Singh Badal ) के संरक्षक और कद्दावर नेता तथा पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धाजंलि देने खुद प्रधानमंत्री Pm Modi चंडीगढ़ पहुंच गए है।

वहीं शिअद ने यह फैसला लिया है कि बादल का ( Prakash Singh Badal ) पार्थिव शरीर सैक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद बादल की अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts