आईयूएसटी में गुरुवार को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित

Published On

श्रीनगर 29 नवंबर (वार्ता)

दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) ने एहतियात के तौर पर गुरुवार को निर्धारित परीक्षाओं तथा कक्षाओं को स्थगित कर दिया। आईयूएसटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज निर्धारित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं की नयी तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज सभी कक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को पाकिस्तान निवासी लश्कर एक-तैयबा के आतंकवादी नावेद जाट और एक अन्य के मारे जाने के बाद विश्वविद्यालय के पास प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान पत्थरबाजों ने विश्वविद्यालय की कई बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts