राहुल और प्रियंका गांधी को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत

Published On

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने के बाद हुई हिंसा पर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल इस मामले में केन्द्र और राज्य सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए लखनऊ जा रहे राहुल गांधी को यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। राज्य सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा तान अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। इससे पहले लखीमपुर खीरी जाने कोशिश कर रही प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखा गया है। इससे पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने के लिए हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हुए।

इससे पूर्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लखीमपुर और सीतापुर जिले का दौरा करने से रोकने के लिए लखनऊ पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि सीतापुर और लखीमपुर खीरी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू है, ऐसे में यदि गांधी प्रभावित जिलों में जाने की जिद करते हैं तो उनसे जिद त्यागने का आग्रह किया जाएगा और उन्हें किसी भी कीमत पर वहां जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts