ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, आठ की मौत

Published On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में वीरवार की सुबह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित मंडी समिति के सामने भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। बता दें कि हादसा इतना भयंकर था कि इसमें 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी रोहन प्रमोद ने बताया कि आगरा के एत्माउद्दौला इलाके में आज सुबह ट्रक और कार की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चार लोग घायल हैं और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया है। ट्रक नागालैंड का है और कार झारखंड के पंजीकरण नंबर की है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा स्कॉर्पियो के चालक को झपकी आने की वजह से बताया जा रहा है। सभी मृतक बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts