सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा नियंत्रण रेखा पर किया विदेशी आतंकवादी को ढेर

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुदपोरा में सुरक्षाबलों ने एक विदेशी आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि कुपवाडा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुदपोरा में एक विदेशी आतंकवादी मारा गया है। सुरक्षाबलों को उसके पास से हथियार, गोला बारूद और आपत्तिजक सामग्री बरामद हुई है। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट पर लिखा, ‘कुपवाड़ा में एलओसी के पास सुदपोरा में एक विदेशी आतंकवादी मारा गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ है। तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Pulwama Encounter

उधमपुर में ट्रक से हेरोइन बरामद, चालक को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार को पुलिस ने एक ट्रक से प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेराइन को जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया थ। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने जीरो प्वाइंट चेनानी पर नियमित जांच के दौरान कश्मीर से उधमपुर जा रहे एक ट्रक को रोका। पुलिस को तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 21.5 किलोग्राम हेरोइन के 18 पैकेट बरामद किए गए। चालक की पहचान पंजाब के नवांशहर निवासी कुलविंदर सिंह के रूप में की गई है और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts