ऋषिकेश: होली मिलन समारोह पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार हुए सम्मानित

Published On

ऋषिकेश (सच कहूँ न्यूज)। ऋषिकेश प्रेस क्लब के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लेकर होली मिलन समारोह का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश प्रेस क्लब के द्वारा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्यों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स के जिम्मेदारों ने बताया कि यह सम्मान उन्हें शहर में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान किया गया है।

जिम्मेवारों ने बताया कि साध संगत समय-समय पर शहर में सफाई अभियान, नशा के प्रति जागरूकता अभियान, खून दान व अन्य मानवता भलाई के कार्य करती रहती है। इसी कड़ी के तहत ऋषिकेश प्रेस क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब के द्वारा साध-संगत के द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यो भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रेस क्लब के सदस्यों ने बताया कि जब भी कोई शहर में आपदा आती है तो साध-संगत को प्रशासन व लोगों द्वारा याद किया जाता है। साध-संगत की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts