सरसा: पावन भंडारे की तैयारियों में जुटे विभिन्न समितियों के सेवादार

Published On

देश-दुनिया में किए जाएंगे मानवता भलाई के 138 कार्य

सरसा। सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा का 74वां रूहानी स्थापना दिवस और 15वां जाम-ए-इन्सां गुरु का दिवस के अवसर पर 29 अप्रैल शुक्रवार को शाह सतनाम जी धाम, सरसा में पावन भंडारा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों सहित विभिन्न समितियों के सेवादार पावन भंडारे की तैयारियों में जुट गए हैं। इस शुभ अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए देश और दुनिया में जरूरतमंदों को राशन देना, गरीब बच्चों को फल, पाठ्य सामग्री, खिलौने और पौष्टिक आहार की किटें और भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करने के लिए कसोरे वितरण सहित मानवता भलाई के 138 कार्य किए जाएंगे।

छाया: सुशील कुमार

गौरतलब है कि पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अपै्रल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग कर लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत के मार्ग पर चलाया और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यों को करने में जुटे हुए हैं। इन लोक भलाई के कार्यों में गरीब बच्चों को अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार देना, महिलाओं को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क सिलाई मशीनें देना, रक्तदान, शरीरदान, गुर्दा दान, पौधारोपण, गरीबों को मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, राशन वितरण, नेत्रदान, लोगों का नशा छुड़वाना, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निशुल्क इलाज करवाना, निशक्त जनों को सहारा देने के लिए ट्राई साइकिल देना सहित अनेक कार्य शामिल है। वहीं 29 अप्रैल 2007 को पूज्य गुरु जी ने रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts