कांगड़ा में बादल फटने से मची तबाही : पंजाबी सूफी गायक सहित छह के शव मिले

Published On

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिले के कारेरी लेक इलाके से गत दिवस कई लाशें मिली। इनमें पंजाब के सूफी गायक मनमीत सिंह का शव भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, राहत एवं बचाव टीम को यहां से कुल कुल 6 शव मिले हैं, जिनमें से एक महिला, एक बच्चा शामिल है। इसी गाँव के पास ही बचाव एवं राहत टीम को पंजाबी के सूफी गायक मनमीत सिंह का शव भी मिला।

इसके अलावा जो अन्य लोग इस दौरान गायब थे, उन्हें भी अब मृत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले मनमीत सिंह अपने भाई सहित पांच लोगों के साथ धर्मशाला घूमने आए थे। रविवार को वह कारेरी झील घूमने के लिए गए थे, लेकिन तभी हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश शुरू हो गई, ऐसे में उन्हें वहां रूकने को मजबूर होना पड़ा था।

माना जा रहा है कि सोमवार को तेज बारिश में मनमीत और उनके साथी बह गए थे। पुलिस के अनुसार, मनमीत सिंह और उनके साथी सोमवार को गायब हुए थे जबकि गत दिवस उनके शव मिले। इनके अलावा एक 19 साल की लड़की का भी शव मिला है।

बता दें कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण हालत बेहद खस्ता हैं। उत्तराखंड हो या फिर हिमाचल प्रदेश हर जगह बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कांगड़ा के पास बारिश के कारण भू-स्खलन हुआ और कई सड़कें जाम हो गईं, जिसके कारण सैकड़ों लोग यहां पर फंस गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts