करंट लगने से किशोरी की मौत

Published On

जमुई (एजेंसी)। बिहार के जमुई जिले में झाझा थाना क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के निकट एक मकान में आज बिजली का करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गयी तथा उसकी मां घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के समीप गली में विनोद कुमार साव के मकान में विद्युत तार की वायरिंग सही नहीं रहने के कारण घर के बने लोहे के गेट में विद्युत प्रवाह हो गया।

गेट खोलने गई विनोद की 13 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी करंट की चपेट में आ गयी। उसे बचाने गयी उसकी मां सरिता देवी (40) को भी करंट लग गया। सूत्रों ने बताया कि करीब आधा घंटे बाद बिजली कटी तो परिजनों ने दोनों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts