अवंतीपोरा में आतंकवादी ढेर

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि अवंतीपोरा के बरगाम गांव में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में जैसे ही टीम आगे बढ़ी, वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ में अब तक एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts