Haryana-Punjab Weather News: उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग दी अच्छी खबर, हरियाणा-पंजाब के इन जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी

Published On

Haryana-Punjab Weather News:  हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा-पंजाब में फिर से गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग का नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा-पंजाब में अभी भी बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में हल्की फुल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है, वहीं लेकिन 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं चलेंगी और राज्य में फिर से मानसून के सक्रिय होने के पूरे आसार हैं।

PNB Alert: क्या आपका भी हैं PNB में खाता? अगर हां, तो पहले करें ये काम, नहीं तो बंद हो सकता है आपका अकाउंट

कल से पंजाब के कुछ जिलों में हो सकती है बारिश | Haryana-Punjab Weather News

ऐसी ही गर्मी का सामना आज करना पड़ रहा है। साथ ही बारिश की भी कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि आज शाम से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। कल पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। यह सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ इतनी गर्मी के लिए सितंबर महीने में कम बारिश को जिम्मेदार बता रहे हैं। चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 712.2 मिमी बारिश हुई है। जो सामान्य से 14.4 फीसदी कम है। जबकि पंजाब में 1 सितंबर से अब तक इसमें 43 फीसदी की कमी आई है। इस सीजन में यह 62.8 मिमी है। जबकि इस बार 35.4 मिमी बारिश हुई है। इस कम बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है। इस साल का मॉनसून सीजन खत्म होने में 6 दिन बचे हैं. ऐसे में हल्की बारिश की उम्मीद है।

देशभर में ऐसा रहेगा मौसम | Haryana-Punjab Weather News

समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, शिवपुरी, सिद्धि, जमशेदपुर, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरती है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश तेलंगाना, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण पूर्व राजस्थान और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश की सम्भावना है।

About The Author

Related Posts