आंध्र: फैक्टरी में आग लगने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Published On

एलुरु (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में एक रसायन फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मध्यरात्रि के बाद पोरस प्राइवेट लिमिटेड नामक रसायन फैक्टरी के यूनिट-4 में एक रिएक्टर में विस्फोट हुआ, जिसकी लपटें चारों तरफ फैल गयीं। ड्यूटी पर मौजूद पांच कर्मचारियों की जलकर मौत हो गयी, जबकि एक कर्मचारी ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। घायल कर्मियों में से चार की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में से पांच कर्मचारी बिहार से थे। घायलों को नुजविद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें विजयवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा

इस दौरान दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दवा बनाने में दवा कंपनियों द्वारा उपयोग किया जाने वाला रासायनिक पदार्थ पोरस कंपनी में निर्मित होता है। कलेक्टर वी. प्रसन्ना वेंकटेश, पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और सांसद कोटागिरी श्रीधर ने स्थिति की समीक्षा की। इस बीच, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। जिन लोगों को बड़ी चोटें आई हैं, उनमें से प्रत्येक को पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts