पौधारोपण महा अभियान कल, सभी तैयारियां पूर्ण
धरा को हरियाली का तोहफा देगी डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत
सरसा। (सच कहूँ न्यूज) पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत कल रविवार को विश्व भर में पौधारोपण कर धरती माँ को हरियाली की सौगात देगी। पौधारोपण को लेकर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणा से वर्ष 2007 से पौधारोपण मुहिम का आगाज हुआ तथा अब तक विश्व भर में करोड़ों पौधे रोपित किए जा चुके हैं। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी सिर्फ पौधे रोपित ही नहीं करते, बल्कि उन पौधों की सार-संभाल भी करते हैं। निश्चित समय पर पौधों को पानी देना, उनकी कटाई-छंटाई करने का ही सकारात्मक परिणाम है कि डेरा अनुयायियों द्वारा लगाए गए पौधे पेड़ बनकर समाज को स्वच्छ वायु दे रहे हैं। गौरतलब है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 15 अगस्त 1967 को श्री गुरुसर मोडिया, जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) की पावन धरा पर अवतार धारण किया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।