कार में आग लगने से दो युवकों की जिंदा जलने से मौत, एक घायल

Published On

मंडी (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा इसमें आग लगने से दो युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से झुलस गया।

क्या है मामला

पुलिस उपाधीक्षक लोकेंद्र नेगी ने बताया कि घटना पधर क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुई। एक युवक को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने समय रहते कार से बाहर निकाल लिया लेकिन दो अन्य के आग के लपटों में घिरे होने के कारण उन्हें नहीं बचा पाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पधर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया।

कार में जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल ही बचे हैं जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। मृतकों की शिनाख्त सजेहड़ निवासी भुवन सिंह (38) और सुनील कुमार (28) के रूप में हुई है जबकि झुलसे युवक की पहचान चाभ भराड़ू निवासी पदम् सिंह(27) है जिसे अभी होश नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि घटना में हताहत हुये युवक कहां से आ या जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts