उत्तराखंड: कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

Published On

नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड के बागेश्वर में कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया है। बागेश्वर पुलिस से गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार कल रात 02.30 बजे एक कार बिलौना दफौट पुलिस लाइन के पास अनियंत्रित (Uttarakhand Accident) होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार चार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी लोग रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान विजय (30) निवासी ग्राम सिमतोली, रोहित (20) और सुनील सिंह (21) के रूप में हुई हैं। चौथा युवक मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल है। सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन बल ने सभी को बाहर निकाला गया। परीक्षण के चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts