पश्चिम बंगाल चुनाव: शीतलकुची घटना के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई: ममता

Published On

माथाभंगा (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कूच बिहार जिले के शीतलकुची में की गयी हत्याओं के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। सुश्री बनर्जी आज कूच बिहार के शीतलकुची में केन्द्रीय बलों की कार्रवाई के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मिलीं। उन्होंने कहा कि इन हत्याओं की जाँच करायी जाएगी और दोषियों को सजा दिलायी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘इस घटना के जिम्मेदार लोगों को पता लगाकर उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। सुश्री बनर्जी पिछले सप्ताह कूच बिहार में केन्द्रीय बलों की कार्रवाई में मारे गए पांच लोगों के परिजनों से मिलीं और कहा कि इन हत्याओं के जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाएगा और दोषियों को सजा दिलायी जाएगी।

आनंद बर्मन के परिजनों को भी दिलाएंगी न्याय

शीतलकुची घटना के पीड़ितों ने कहा, ‘दीदी यहां आयीं, हमसे मिलीं और कहा कि जैसे ही चुनाव समाप्त होंगे, वह उनकी मदद करेंगी। उन्होंने हमें ढांढस बंधाया और हम उन पर भरोसा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आनंद बर्मन के परिजनों को भी न्याय दिलाएंगी। आनंद बर्मन की कूच बिहार जिले में ही एक मतदान केन्द्र के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि वह चुनाव आयोग की ओर लगाए गए प्रतिबंध के कारण पीड़ित परिजनों से नहीं मिल सकी थीं।

क्या है पूरा मामला:-

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार जिले के शीतलकुची मतदान केन्द्र के बाहर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कार्रवाई में चार लोगों की मौत हो गयी थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts