Dera Sacha Sauda: क्या आपको पता है कि डेरा सच्चा सौदा कितने करोड़ पौधे लगा चुका है… नहीं तो पढ़ें ये खबर

Published On

Dera Sacha Sauda: सरसा(सच कहूँ न्यूज)। वर्तमान समय में जब वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। विकास की अंधाधुंध दौड़ में रोजाना हजारों वृक्षों पर आरी चल रही है। ऐसे में एक ऐसी संस्था है जो भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में भी पर्यावरण संरक्षण का दायित्व बखूबी निभा रही है, वो संस्था है सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 168 कार्यों में से पौधारोपण अभियान भी अहम स्थान रखता है। पूज्य गुरुजी के आह्वान पर डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों सेवादार अब तक देश विदेश में 17 करोड़ से अधिक पौधे रोपित कर चुके हैं। सेवादार न केवल पौधारोपण करते हैं बल्कि उनकी सार संभाल का जिम्मा भी बखूबी निभा रहे हैं।

पौधारोपण के लिए दर्ज हैं गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम | Dera Sacha Sauda

डेरा सच्चा सौदा के नाम 22 गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स हैं। इनमें पौधारोपण भी शामिल है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने 15 अगस्त 2009 को आठ घंटों में 68 लाख 73 हजार 451 पौधे लगाए। वहीं इसी दिन एक घंटे में एक लाख 69 हजार 920 सेवादारों द्वारा 9 लाख 38 हजार 7 पौधे रोपित किए गए। इसके पश्चात 15 अगस्त 2011 को 3 लाख 40 हजार 200 सेवादारों के द्वारा 408 स्थानों पर 19 लाख 45 हजार 535 पौधे रोपित किए गए, यह भी गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ।

पूज्य गुरुजी के पावन मार्गदर्शन में किए जा रहे 168 मानवता भलाई कार्यों में अनेक कार्य ऐसे हैं जो पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पूज्य गुरुजी के आह्वान पर सेवादार हर खुशी, गम के अवसर पर पौधारोपण करते हैं। सेवादार पौधे लगाने के बाद उनकी समय समय पर कटाई छंटाई, खाद पानी देकर संभाल भी करते हैं। इसी का परिणाम है कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा लगाए गए 85 प्रतिशत से अधिक पौधे चल रहे हैं और अब इन पौधों ने पेड़ों का रूप ले लिया है। पूज्य गुरुजी ने ‘अस्थियों से परोपकार’ मुहिम चलाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व पौधों को आवश्यक पोषक तत्व देने की अनूठी शुरूआत की।

About The Author

Related Posts