हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home कारोबार एक अप्रैल से ...

    एक अप्रैल से आपकी जेब पर होगा क्या असर? आइए जानिए | New Rules From 1st April 2023

    New-Rules-From-1st-April-2023
    • जानिए एक अप्रैल से क्या होगा महंगा और क्या होगा सस्ता
    •  क्या होगा महंगा-घरेलू में इलेक्ट्रिक चिमनी,सोना,चांदी के बर्तन,प्लैटिनम,सिगरेट,आभूषण,आयातित सामान
    •  क्या होगा सस्ता जानिए -खिलौने , साइकिल, टीवी, मोबाइल्स, बिजली के वाहन, एलईडी टीवी सस्ता होगा

    गाजियाबाद(सच कहूँ /रविंद्र सिंह)।  भारत में वित्त वर्ष एक ( New Rules From 1st April 2023) अप्रैल से  31 मार्च तक का होता है। इस दौरान  कंपनियों  कारोबारियों आदि को अपनी आमदनी और खर्च की  बैलेंस शीट का रिकॉर्ड तैयार करना होता है।  इसके अलावा भी वित्त वर्ष में कई ऐसे बदलाव होते हैं।  जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता  है। इस वित्त वर्ष में भी ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है।   31 मार्च के बाद,एक अप्रैल 2023  से नया वित्त वर्ष 2023 -24  शुरू हो जाएगा।   एक अप्रैल से कई ऐसी  चीजें ऐसी हैं जो महंगी होने जा रही हैं। जिसका सीधा असर आपकी और हमारी जेब पर पड़ने वाला  है।

    टैक्स स्लैब में हुआ बदलाव | New Rules From 1st April 2023

    टैक्स स्लैब में बदलाव हुए हैं और इसके साथ कई सारे उत्पादों के सस्ते होने की भी बात कही गई है. मोबाइल फोन से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और एलईडी  टेलीविजन की कीमतों पर असर पड़ने वाला है।  इसका कारण कस्टम ड्यूटी, सेस और सरचार्ज दर में बदलाव है। ऐसे में  ये जानना जरूरी  है कि इस एक अप्रैल 2023  से कौन-कौन सी चीजें महंगी होगी और कौन सी चीज सस्ती होंगी।  आइए  जानते हैं कि एक अप्रैल से  आखिर क्या-क्या होगा सस्ता और क्या होगा  महंगा।

    इलेक्ट्रिक व्हीकल (इवी) एवं  मोबाइल सस्ते होंगे | New Rules From 1st April 2023

    मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम बैटरी पर सीमा शुल्क हटाया गया है।  दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक वाहनों में लगने वाली बैटरी से भी कस्टम ड्यूटी हटा दी गई।  बता दें कि  लिथियम बैटरी पर अभी 5 से 15 प्रतिशत के बीच इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है।  इसके खत्म होने से मोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल(EV)की कीमतें कम होंगी।

    एलईडी  और देशी चिमनी के दाम कम होंगे | | New Rules From 1st April 2023

    बजट में इलेक्ट्रिक रसोई चिमनी पर आयात शुल्क में कटौती की गई है. इसका मतलब, देश में बनने वाली चिमनी सस्ती होंगी. इसके साथ टेलीविजन पैनल में आयात शुल्क 2.5 फीसदी कर दिया गया है. वित्त मंत्री के इस ऐलान का मतलब है कि अगर आप टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो खुशखबरी है क्योंकि LED TV को सस्ते करने का ऐलान कर दिया गया है।

    इसके अलावा वित्त मंत्री ने देश में साइकिल की कीमत कम होने का भी ऐलान किया।  देसी खिलौने, यानी भारत में बने खिलौने भी सस्ते होंगे, कैमरा लेंस भी सस्ते होंगे, जिसका मतलब है कि कैमरों की कीमतें भी कम होंगी।   ऐसा बिलकुल नहीं है कि कि सब कुछ सस्ता होगा।  विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी, सोने और प्लेटिनम से बने सामान भी महंगे होंगे, सिगरेट के दाम भी बढ़ेंगे।

    एक अप्रैल से होने वाले बदलावों का आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक सभी पर पड़ेगा असर | | New Rules From 1st April 2023

    बजट 2023-24 में की गई घोषणाओं का असर नये वित्त वर्ष की शुरुआत होते ही यानी 1 अप्रैल से पड़ने लगेगा- कई वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे और कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। केंद्रीय बजट 2023 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, कैमरा लेंस और मोबाइल फोन जैसी चीजें 1 अप्रैल से सस्ती हो जाएंगी, जबकि रसोई की चिमनी और सोने और प्लेटिनम की वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।

    सीमा शुल्क कम करने का होगा असर

    बजट पेश करने के दौरान केंद्र ने कपड़े, फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्क्विड, हींग, कोको बीन्स पर कस्टम ड्यूटी कम करने का फैसला किया. इसके अलावा केंद्र ने मिथाइल अल्कोहल, एसिटिक एसिड, कटे और पॉलिश किए गए हीरे, पेट्रोलियम उत्पादों के लिए आवश्यक रसायन, सेलुलर मोबाइल फोन के लिए कैमरा लेंस पर भी सीमा शुल्क कम कर दिया।

    आयात शुल्क बढ़ाने से कई चीजें होंगी महंगी | New Rules From 1st April 2023

    केंद्र ने पिछले बजट में कई सामानों पर आयात शुल्क भी बढ़ाया और आयात शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय राजकोषीय विवेक पर ध्यान केंद्रित करते हुए दीर्घकालिक विकास रणनीति को तैयार करने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप आया।
    वित्त मंत्री सीतारमण के अनुसार, रसोई की इलेक्ट्रिक चिमनी पर सीमा शुल्क 7.5 फीसदी  से बढ़कर 15 फीसदी  हो गया। और  केंद्र ने प्रयोगशाला में बने हीरो के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बीजों पर बुनियादी सीमा शुल्क भी कम कर दिया है। वहीं केंद्र निर्यात को बढ़ावा देने के लिए झींगा फ़ीड पर सीमा शुल्क कम करेगा और केंद्र तांबा स्क्रैप पर 2.5 पीसी की रियायती मूल सीमा शुल्क जारी रखेगा।

    क्या होगा सस्ता,क्या होगा महंगा ?

    जो चीजें सस्ती होंगी उनमें कैमरा लेंस, प्रयोगशाला में बने हीरे, सेलुलर मोबाइल फोन, लिथियम-आयन बैटरी के लिए मशीनरी और ईवी उद्योग के लिए कच्चा माल शामिल हैं।

    ये वस्तुएं 1 अप्रैल से हो जाएंगी महंगी

    • घरेलू में इलेक्ट्रिक चिमनी
    • सोना
    • चांदी के बर्तन
    • प्लैटिनम
    • सिगरेट
    • आभूषण
    • आयातित सामान

    इसके अलावा केंद्र ने कुछ चीजों को सस्ता करने का भी फैसला किया है जो 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगी।ऐसी ही कुछ चीजों में खिलौने, साइकिल, टीवी और मोबाइल फोन शामिल हैं।

    ये वस्तुएं होंगी सस्ती

    • खिलौने
    • साइकिल
    • टीवी
    • मोबाइल्स
    • बिजली के वाहन
    • एलईडी टीवी

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here