हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें न्यूजीलैंड मे...

    न्यूजीलैंड में दो विमानों के बीच टक्कर, दो पायलटों की मौत

    Accident in Agra

    मॉस्को (एजेंसी)

    न्यूजीलैंड के मास्टरटोन शहर में रविवार को हूड एयरोड्रम के पास दो हल्के विमानों की हवा में टक्कर हो गयी जिससे दोनों विमानों के पायलटाें की मौत हो गयी। न्यूजीलैंड हेराल्ड समाचारपत्र ने बताया कि दोनों विमानाें में टक्कर के बाद आग लग गयी और वे जमीन पर गिर गये। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय मौसम भी ठीक था। नागर विमानन प्राधिकरण हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम भेजेगी। परिवहन दुर्घटना जांच आयोग भी हादसे की वजह की जांच करेगी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।