9/11 हमला : सऊदी अरब में सहयोगियों के संपर्क में थे अपहर्ता

Published On

एफबीआई ने 9/11 जांच से संबंधित पहले देस्तावेज जारी किए

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकारी आदेश पर फेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने 9/11 के आतंकवादी हमलों की जांच से संबंधित पहले दस्तावेज जारी किए और अपहतार्ओं के लिए सऊदी सरकार के संदिग्ध समर्थन को भी सार्वजनिक किया है। एफबीआई ने कहा कि 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों से संबंधित कुछ दस्तावेजों की अवर्गीकरण समीक्षा पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 03 सितंबर, 2021 को हस्ताक्षर किए और उनके कार्यकारी आदेश के जवाब में इन दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जा रहा है।

एफबीआई इलेक्ट्रॉनिक संचार दस्तावेज 04 अप्रैल, 2016 को शनिवार को जारी किये गए हैं। ये दस्तावेज विभिन्न लोगों से संपर्क के बारे में दर्शाता है कि 9/11 को विमानों को अपहृत करने वाले दो व्यक्तियों के अमेरिका में सऊदी सहयोगियों के साथ संपर्क हुआ था, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि सऊदी सरकार साजिश में शामिल थी। अमेरिका में 9/11 के पीड़ितों के परिवारों ने लंबे समय से सरकार से जो सउदी अरब के आतंकवादी हो सकते हैं, उनके संपर्कों से संबंधित जानकारी को सार्वजनिक करने की गुजारिश की थी। जिन्होंने 9/11 हमलों को अंजाम दिया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts