यूक्रेन में फंसी छात्रा की मां से ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Published On

विदिशा। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसी मध्यप्रदेश के विदिशा निवासी एक छात्रा की मां से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यूक्रेन में फंसी छात्रा की विदिशा निवासी मां वैशाली विल्सन द्वारा तीन दिन पूर्व यहां के कोतवाली थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद पुलिस को आरोपी प्रिंस के हरियाणा के गुरूग्राम में होने की सूचना मिली और विदिशा पुलिस वहां पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कल उसे लेकर विदिशा आयी।

पुलिस ने बताया कि पीएमओ कार्यालय का कर्मचारी बनकर प्रिंस नाम के एक ठग ने विदिशा जिला मुख्यालय की बेटी को यूक्रेन से वापस लाने के लिए फ्लाइट टिकट दिलवाने के नाम पर उसकी मां वैशाली विल्सन से बैंक एकाउंट में 42 हजार रुपए डलवा लिये थे और दो दिन बीतने के बाद भी टिकट नही मिल पाने की स्थिति के बाद पीड़िता ने विदिशा कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts