बजराम बेगज अल्बानिया के नए राष्ट्रपति निर्वाचित

Published On

तिराना (अल्बानिया)। बजराम बेगज के अल्बानिया के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। यहां हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में बेगज के पक्ष में अल्बानिया के 78 सांसदों ने मतदान किया, जबकि चार सांसदों ने विरोध में वोट डाला। वहीं एक सांसद संसद सत्र में अनुपस्थित रहा। अल्बानियाई संसद में कुल सांसदों की संख्या 140 है, जिनमें से संसद सत्र की शुरूआत के दौरान कुल 103 सांसद उपस्थित थे, लेकिन सिर्फ 83 सांसदों ने ही राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान किया। मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी सहित अधिकांश विपक्षी सांसदों ने इस प्रक्रिया का बहिष्कार किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts