अमेरिका में कोविड-19 से 1.26 लाख लोगों की मौत

Published On
वाशिंगटन l वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 1.26 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 25 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख को पार कर 1,26,131 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 25 लाख का आंकड़ा पार कर 25,88,020 हो गयी है। अमेरिका में छह लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। अमेरिका का न्यूयाॅर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 31 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि करीब 15 हजार लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, मिशीगन, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया जैसे प्रांत भी कोविड-19 का प्रकोप झेल रहे हैं। इन सभी प्रांतों में कोरोना से पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts