खूनदान कर इन्सानियत का फर्ज निभा रहे डेरा अनुयायी

Published On

दुबई (सच कहूँ न्यूज)। दुबई से तरनजीत इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां कि पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एक जरूरतमंद मरीज के लिए प्लेटलेट्स डोनेट किए। खास बात यह भी रही कि तरनजीत के कहने पर उनके एक स्थानीय मित्र ने भी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया।

रक्तदान कर मनाया बेटी का जन्मदिन…

तमिलनाडु (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां कि पावन शिक्षाओं पर चलते हुए भूमिका इन्सां ने अपनी बेटी ग्रेस मीत का चौथा जन्मदिन शांति सोशल सर्विसेज हॉस्पिटल, कोयंबटूर, तमिलनाडु में विजयलक्ष्मी को उनकी सर्जरी के लिए रक्तदान कर मनाया।

मूनक (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां कि पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मूनक के संजीव इन्सां ने 61वीं बार रक्तदान कर इंसानियत का धर्म निभाया।

मंटू इन्सां ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

बिहार (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक भागलपुर में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मंटू इन्सां ने कैलाश यादव को आॅप्रेशन के लिए रक्तदान कर उनकी जिन्दगी बचाई। मंटू इन्सां ने पूज्य गुरु सन्त डॉ. सन्त डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बताए गए वचनों पर चलते हुए कड़ी धूप व गर्मी की परवाह किए बिना जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भागलपुर में जाकर 11वीं बार खूनदान किया। इस नेक काम के लिए कैलाश के परिवार के सदस्यगणों व रिश्तेदारों ने मंटू इन्सां तथा पूज्य गुरु जी का तहदिल से धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts