पूर्वी अफगानिस्तान में गोलीबारी, पत्रकार सहित 3 लोगों की मौत

Published On

काबुल (एजेंसी)। पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में हुई गोलीबारी में एक पत्रकार सहित तीन लोग मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। सुरक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘पत्रकार एवं लेखक सैयद मारूफ सादात अपने रिश्तेदारों के साथ शनिवार शाम जलालाबाद शहर के पुलिस जिला पांच में कार से जा रहे थे। इस दौरान एक रिक्शा पर सवार बंदूकधारी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में सादात का बेटा और कार चलाक घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान के स्वतंत्र मीडिया समूह अफगान पत्रकार सुरक्षा समिति ने इस घटना की निंदा की है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts