शिक्षा और रोजगार
डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने इटली में चलाया सफाई अभियान
Published On
रोम। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य देश के साथ विदेशों में भी मानवता भलाई में अग्रणी रहते हैं। इसी क्रम में इटली की राजधानी रोम में स्थानीय साध-संगत ने वर्डे एंटीस्टैंटे मकार्टो सेट्टीमैनेल (एलेगेटो ए), वर्डे लिमिट्रोफा एंटीटेट्रो रोमानो पियाजा म्यूनिसिपियो (एलेगेटो बी) और एयूओल सु वियाल सिर्स (लुंगोमारे) में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान साध-संगत ने भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा साफ किया। स्थानीय लोगों ने डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।