नक्सलियों ने फूंकी पोकलेन मशीन
Published On
गया (एजेंसी)। बिहार में गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड के भदवर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन में आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार ने बुधवार को यहां बताया कि पिपरवार गांव के निकट सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार की देर रात नक्सलियों ने धावा बोला और पेट्रोल छिड़क कर एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें लेवी की मांग की गई है। कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।