हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश अगला लोकसभा च...

    अगला लोकसभा चुनाव मोदी तथा केजरीवाल के बीच होगा : आप

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (मोदी बनाम केजरीवाल) के बीच होगा। इसीलिए भाजपा केजरीवाल को किसी भी कीमत पर रोकना चाहते हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा चिंतित हो उठी है और इसलिए मोदी सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का आप पार्टी के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है। अब भाजपा को स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि अगला लोकसभा चुनाव सीधे तौर पर मोदी बनाम केजरीवाल होगा।

    इसीलिए वह केजरीवाल को किसी भी कीमत पर रोकना चाहते हैं। कंग ने सीबीआई छापे के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मोदी और सीबीआई से नहीं डरते। देश भर के लोग केजरीवाल को मोदी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं और भाजपा और मोदी, केजरीवाल के बढ़ते राजनीतिक कद से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए हाल ही में मेक इंडिया नंबर-1 मुहिम लॉन्च किया और केजरीवाल मॉडल को दुनिया भर में पहचान मिली। यही कारण है कि मोदी सरकार ‘आप’ के स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल को खत्म करना चाहती है लेकिन सीबीआई और ईडी के छापे भारत को दुनिया में नंबर-वन बनाने के केजरीवाल के मिशन को नहीं रोक सकते। उन्होंने इस आरोप का खंडन किया कि दिल्ली की शराब नीति में अनियमितताएं हैं। उन्होंने इसे आप सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा का राजनीतिक प्रचार करार दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here