हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश पेट्रोल, डीजल...

    पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं

    Diesel Price

    डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी जारी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 14 पैसे और बढ़कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए जबकि मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 88.26 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी जारीहै। दिल्ली में डीजल 72.97 रुपये तथा मुंबई में 77.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। देश के दो अन्य बड़े महानगरों कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश 83.75 रुपये तथा 84.05 रुपए प्रति लीटर हो गई। यहां डीजल क्रमश: 75.82 रुपये और 77.13 रुपये प्रति लीटर है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।