हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.40 लाख के पार

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटों में 14,933 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 4.40 लाख के पार हो गया। इस दौरान करीब 11 हजार लोगों के रोगमुक्त होने से हालांकि थोड़ी राहत भी मिली है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण के 14,933 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,215 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से 312 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 14,011 हो गयी है।

    Coronavirus

    दूसरी तरफ इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और इसी अवधि में 10,994 रोगी ठीक हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 2,48190 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 1,78,014 सक्रिय मामले हैं। कोरोना की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संंक्रमण के 3721 मामले दर्ज किये गये और 113 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,35,796 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6283 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1962 रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 67,706 हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।