डेरा श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

Published On
  • पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं को दिया श्रेय
  • मरीज के परिजन बोले-धन्य हैं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

मिट्ठापुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में ब्लॉक मिट्ठापुर के तीन सेवादारों ने डेंगू पीड़ित महिला के उपचार हेतु रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार गाँव रामपुर, ब्लॉक मिट्ठापुर की एक महिला डेंगू के चलते एम.एम. मेडिकल कॉलेज मुलाना में दाखिल है। उपचार के दौरान महिला की प्लेटलेट्स बहुत निचले स्तर पर पहुंच गई, जिससे उसके जीवन पर खतरा मंडरा रहा था।

इस संबंध में सूचना मिलते ही ब्लॉक मिट्ठापुर के तीन भाइयों दिनेश इन्सां, पुष्पिंदर इन्सां और परमजीत इन्सां तुरंत अस्पताल पहुंचे और महिला के उपचार के लिए तीन यूनिट रक्तदान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया। समय पर मिली इस मदद के लिए मरीज के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को तहेदिल से धन्यवाद किया। वहीं दिनेश इन्सां, पुष्पिंदर इन्सां और परमजीत इन्सां ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की बदौलत ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की शिक्षा की मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करना ही सच्ची इन्सानियत है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts