दूध, दही समेत अन्य खाद्य पदार्थो पर नहीं लगेगा GST टैक्स

Published On

नई दिल्ली: जिस दिन का पूरे देश को इंतजार था, वो आज आ गया है। देश के इतिहास का सबसे बड़ा कर सुधार बताए जा रहा जीएसटी शुक्रवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इसके लिए संसद भवन में मेगा शो रखा गया है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत देश की कई बड़ी हस्तियां इस कार्यक्रम में रहेंगी।

लेकिन जीएसटी लागू होने से पहले लोगों के मन में अभी भी कई सवाल हैं, कि आखिर किस वस्तु पर कितना टैक्स लगेगा। सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट में कुछ वस्तु ऐसी भी हैं।

जिन पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

  • खुला खाद्य अनाज
  • ताज़ी सब्जियां
  • बिना मार्का आटा
  • बिना मार्का मैदा
  • बिना मार्का बेसन
  • गुड़
  • दूध
  • दही
  • लस्सी
  • खुला पनीर
  • बिना मार्का प्राकृतिक शहद
  • खजूर का गुड़
  • नमक
  • काजल
  • फूल भरी झाड़ू
  • बच्चों की ड्रांइग और रंग की किताबें
  • शिक्षा सेवाएं
  • स्वास्थय सेवाएं

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts