Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-111 में पानी से भरे गड्ढे में 6 बच्चे डूबे, मौत

Published On

-मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की

गुरुग्राम। यहां सेक्टर 111 में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में नहाने  (Gurugram News) गए 6 बच्चे डूब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने गोताखोर भेजे और सभी 6 बच्चों के शव.बरामद किए। वे गड्ढे में नहाने के लिए कूदे थे, लेकिन गड्ढा गहरा होने से सभी डूब गए और दलदल में फंस गए।

Gurugram News

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर-111 में एक बिल्डर की निर्माणाधीन साइट है। वह गड्ढे में पानी भरा है। बरसात के कारण वह पानी ज्यादा भर गया। रविवार शाम को वहां नहाने के लिए 6 बच्चे गए। कपड़े निकल कर जैसे ही वे पानी में कूदे तो पानी ज्यादा होने के कारण वे डूबते गए। नीचे वे दलदल में फंस गए। इससे घटना की सूचना पाने के बाद मौके पर दमकल विभाग के गोताखोर पहुंचे। बछो की तलाश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद सभी 6 बच्चों के शव निकले गए।

ये भी पढ़ें:-radio frequency identification से रहेगी अब डाक-पार्सलों पर नजर

एक कंस्ट्रक्शन साइट पर बना था यह गड्ढा/ Gurugram News

गड्ढे के बाहर रखे कपड़ो के आधार पर बच्चों की संख्या 6 बताई जा रही है। जिन बच्चों के शव निकाले गए, उनके नाम राहुल, वरुण और देव उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। बच्चों का परिवार पास में ही स्थित शंकर विहार कॉलोनी में रह रहा है। सूचना पाकर मौके पर परिवार वाले भी पहुचे। अपने बच्चों के कपड़े देखते ही परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चों को पानी में जाते हुए एक गार्ड ने देखा था पर उसने रोक नही। जिला उपायुक्त ने कहा कि जब तक सभी बजों को नही निकला जाता तलाश जारी रहेगी। साथ ही कॉलोनी में पता लगाया जा रहा है कि किसके घर पर अभी बच्चे नही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts