नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश व भूस्खलन, 12 की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गुवाहाटी: देश के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में मानसून तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से बीते 4 दिन से भारी बारिश हो रही है। असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई शहरों में लोगों पर असर पड़ा है। कई जगहों पर बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। भारी बारिश से जुड़े हादसों में मंगलवार को 12 लोगों की मौत हुई। डिजास्टर मैनेजमेंट और पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

करनाफुलू नदी में मंगलवार को अचानक बाढ़

पुलिस के मुताबिक, बादल फटने से मिजोरम की करनाफुलू नदी में मंगलवार को अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें 10 लोग बह गए। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, अब तक सिर्फ एक बॉडी निकाली जा सकी है। एडमिनिस्ट्रेशन के अफसरों ने बताया कि बीते चार दिनों में पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर बादल फटने की घटनाएं हुईं। इससे मिजोरम के तीन जिलों के 400 घरों को नुकसान पहुंचा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts