हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    पाक: उच्चतम न्यायालय में दो ट्रांसजेंडरों की होगी नियुक्ति

    Transgenders

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में दो ट्रांसजेंडर Transgenders कर्मचारी नियुक्ति किए जाएंगे। पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मियां सादिक निसार ने बुधवार को कहा कि शीर्ष न्यायालय में दो ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। जियो न्यूज के अनुसार बुधवार को ट्रांसजेंडरों के अधिकारों से जुड़े मामले में मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की।

    मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले की सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संगठनों और खैबर पख्तूनवा सरकार को ट्रांसजेंडरों के मूल अधिकारों के संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा,‘हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ट्रांसजेंडर को उनका अधिकार मिले। हमारे समुदाय में ट्रांसजेंडरों का मजाक उड़ाया जाता है। पीठ ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को राष्ट्रीय डाटाबेस में शामिल किया जाना चाहिए। ट्रांसजेंडरों को संरक्षण मुहैया कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।