हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पाकिस्तान ने ...

    पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में गुरुवार की रात पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। फायरिंग में एक नागरिक घायल हो गया है। भारत ने पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, दोनों तरफ से करीब 45 मिनट तक गोलीबारी चली।

    आतंकी हमलों में मारे गए 166 प्रतिशत अधिक नागरिक

    बता दें कि पाकिस्तान हमेशा सीमा पार से सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है। जम्मू-कश्मीर में हो रहे लगातार आतंकी हमलों में वहां के नागरिकों को जान गंवानी पड़ रही है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी वारदातों में 2016 की तुलना में 2017 में 166.66 फीसद अधिक नागरिकों की जान गई। इस दौरान आतंकी घटनाएं भी बढ़ी और पहले से कहीं ज्यादा आतंकियों को भारतीय जवानों ने मार गिराया। 1990 से 31 दिसंबर, 2017 तक जम्मू-कश्मीर में आंतकी घटनाओं के चलते कुल 13,976 नागरिकों की जान गई और 5,123 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। 2017 में सीमा पार से कुल 860, 2016 में 271 और 2015 में कुल 387 बार पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और एलओसी पर लगातार गोलियां बरसा रहा है। इस साल भी अकेले जनवरी में पाकिस्तान ने करीब 150 बार सीजफायर उल्लंघन किया था।