पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार सुबह छह बजकर 45 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में मोर्टार से गोले दागे और भारी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान पिछले एक सप्ताह से पुंछ जिले में भारतीय सेना की चौकियों और सीमावर्ती इलाकों को लगातार निशाना बना रहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts