पटियाला के डेरा श्रद्धालुओं ने भट्ठा मजदूरों के साथ मनाई दीवाली, बांटे फल व मिठाईयाँ

पटियाला के डेरा श्रद्धालुओं ने भट्ठा मजदूरों के साथ मनाई दीवाली, बांटे फल व मिठाईयाँ

Published On

पटियाला, सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर। Patiala News: डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियाँ साझा कर दीवाली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक पटियाला की साध-संगत और ग्रीन एस के सेवादारों ने पटियाला के गाँव पहाड़पुर स्थित र्इंट-भट्ठे पर पहुंचकर वहाँ काम करने वाले मजदूरों और उनके बच्चों को फल, मिठाईयाँ, टॉफियाँ, लड्डू और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।

डॉ. सागर ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत की ओर से लगातार मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी ने पावन वचन फरमाए हैं कि भट्ठों पर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवारों का गुजारा करने वाले गरीब मजदूरों और उनके बच्चों के साथ साध-संगत दीवाली की खुशियाँ साझा करें। इसी शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवादारों ने गांव पहाड़पुर पहुंचकर मजदूर परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। इस मौके दर्शन सिंह जंडू ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, साध-संगत व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सभी सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और मेहनतकश परिवारों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करना बेहद सराहनीय प्रयास है।

इस तरह के मानवता भलाई के कार्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। इस पहल के माध्यम से सेवादारों ने संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने और जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बांटने में है। इस मौके पर हरदेव सिंह, डॉ. अभिषेक इन्सां, बलदेव सिंह, महेन्द्रपाल इन्सां, सरबजीत हैप्पी, जोगिन्द्र सिंह, नंद सिंह, लवली इन्सां, सलोचन सिंह, मक्खन इन्सां, हरजिंदर बेदी, अभिनाश मनी, पवन इन्सां सहित अन्य मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts