Missing News: पत्नी के घर से लापता होने पर पति ने जताई अपहरण की आशंका

सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले जाने का आरोप, टाउन थाने में मामला दर्ज

Published On

हनुमानगढ़। टाउन की बरकत कॉलोनी से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर लापता होने तथा एक युवक पर उसे जबरन साथ ले जाने की आशंका जताई है। टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ अपहरण के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दीपक (25) पुत्र ओमप्रकाश कुम्हार निवासी बरकत कॉलोनी, टाउन ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी मनप्रीत (22) पुत्री कालूराम कुम्हार निवासी टिब्बी 2 नवंबर की रात परिवार के साथ घर पर सो रही थी। आरोप है कि रात को उसकी पत्नी ने उसे कुछ खिला या पिला दिया, जिसके बाद वह सो गया। इसी दौरान मनप्रीत घर से करीब तीन तोला सोने के जेवरात, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 5 से 7 हजार रुपए नकद लेकर चली गई।

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी पूर्व में फतेहगढ़ गोदारा बास निवासी जगदेव पुत्र कृष्ण कुम्हार के संपर्क में थी। उसे आशंका है कि जगदेव ही उसकी पत्नी को जेवरात और नकदी सहित अपने साथ ले गया है। परिवादी के अनुसार घटना के बाद से जगदेव भी अपने घर पर नहीं है तथा दोनों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। पुलिस ने विवाहिता के लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल मान सिंह को सौंपी है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts